top of page
ei1WQ9V34771.jpg
Ali Haider

गोलीबारी से मची दहशत पहले पैर छूए, फिर बैक-टू-बैक दाग दी 3 गोलियां


शिवहर जिले में अपराधियों ने पूर्व पंचायत समिति सदस्य (पंसस) को नवीन झा (45) गोली मार दी। वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना जिले के पिपराही थाना क्षेत्र के अंबा गांव स्थित ओझा टोला की गुरुवार रात 8 बजे की है। दरवाजे पर बैठे नवीन पर हमला हुआ है। वह पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुनाथ झा के रिश्तेदार हैं। वारदात को अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने अंजाम दिया। जख्मी हालत में उन्हें आनन-फानन में शिवहर सरोजा सीताराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए सीतामढ़ी के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।

एक गोली सीने में, दो बांह में लगी गोली मारने से पहले अपराधी ने नवीन के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। फिर बैक-टू-बैक तीन गोलियां मार दीं। डॉक्टरों से मिली जानकारी के अनुसार, नवीन को एक गोली सीने में और दो बांह लगी है। शिवहर जिले के तमाम पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं। DSP संजय कुमार पांडेय ने बताया कि जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। वारदात का कारण चुनावी रंजिश मानी जा रही है।

0 comments

Comments


bottom of page