top of page
ei1WQ9V34771.jpg

मुजफ्फरपुर: डा.ममता रानी को भाजपा ने UP चुनाव में दी सबसे अहम जिम्मेवारी अवध की कमान संभालेंगी


मुजफ्फरपुर में यूपी चुनाव में अवध क्षेत्र की सह प्रभारी डॉ. ममता रानी को बनाया गया है। वे भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य हैं। वर्तमान में मुजफ्फरपुर स्थित RBBM कॉलेज की प्राचार्या हैं और पूर्व MDDM कॉलेज की प्राचार्या रह चुकी हैं। डॉ. रानी को यूपी चुनाव मे बड़ी जिम्मेवारी मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष वानिति श्रीनिवासन और यूपी प्रभारी केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने दी है।

बता दें कि अवध क्षेत्र के 84 विधानसभा का इन्हें राष्ट्रीय महिला मोर्चा की ओर से सह प्रभारी बनाया गया है। राष्ट्रीय महिला मोर्चा से पूरे देश भर से सात महिला मोर्चा के लोगो को लगया गया है। जिसमे डाॅ. रानी को अवध क्षेत्र दिया गया है।

डॉ. रानी ने बताया कि 15 जिला के अंतर्गत 84 विधासभा चुनाव तक प्रवास करना है। पूरा प्रयास करूंगी कि इस क्षेत्र मे 377 मंडल आते हैं। उन सभी मे जाकर बेहतर परिणाम दिला सकु। जिसे लेकर 15 दिसंबर को लखनऊ मे यूपी भाजपा प्रदेश कार्यालय मे मुख्य बैठक मे शामिल हो कर आगे की रणनीति बनानी है। साथ ही 21 दिसंबर को प्रयागराज मे महिला सम्मेलन मे भाग लेना है। जिसमे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष वानिति श्रीनिवासन सहित कई केन्द्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

डॉ. रानी ने कहा कि यह उनके लिए बहुत बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इसका शत प्रतिशत पालन करते हुए उम्मीदों पर खड़ा उतरने का पूरा प्रयास करूंगी। उन्होंने कहा कि एक बार फिर यूपी में BJP की सरकार बनेगी। इनमें कोई दो राय नहीं है। जनता में CM योगी पर पूरा भरोसा जताया है। उन्होंने प्रदेश की जनता के लिए अहम निर्णय लेते हुए विकास की दिशा में अनेकों कार्य किये हैं।

0 comments
bottom of page