top of page
ei1WQ9V34771.jpg
  • Sweet City Muzaffarpur

मां दुर्गा की मुस्कुराती प्रतिमा...मानो अभी बोल पड़ेगी, दर्शन के लिए दूर-दूर से आ रहे लोग, देखिए..



नवरात्रि के अवसर पर पूरे देश में साधना और भक्ति का माहौल है। जगह-जगह पंडाल लगे हैं और मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित कर उनकी पूजा-अर्चना की जा रही है। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में मां दुर्गा की एक प्रतिमा पूरे देश में चर्चित हो रही है। इसकी वजह है देवी मां का आकर्षित करता चेहरा। प्रतिमा का मुस्कुुराता चेहरा ऐसा है जिसे देखने लोग दूर-दूर से आ रहे हैं।

आयोजक मंडल के सदस्यों का कहना है कि भक्तों की बढ़ती तादाद को संभालना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से इसमें मदद मांगी है। हालांकि, उन्हें खुशी है कि उनका छोटा सा गांव पूरे देश में मशहूर हो रहा है।मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के एक मूर्तिकार ने यह प्रतिमा बनाई है। पहले ही दिन से इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसे देखने दूर-दूर से लोग बरहटा गांव पहुंच रहे हैं।गांव में भक्तों की लगातार बढ़ रही संख्या से ग्रामीण बेहद खुश हैं। वे इसे माँ दुर्गा की कृपा मान रहे हैं जिसके चलते यह मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर का छोटा सा गांव बरहटा नवरात्रि के दौरान तीर्थ क्षेत्र में तब्दील हो गया है।

0 comments
bottom of page