- Ali Haider
21 साल की अनुष्का बनी मुखिया बिहार बढ़ा बदलाव की ओर शिक्षित युवाओं को बागडोर

शिवहर प्रखंड के कुशहर पंचायत से 21 साल की अनुष्का कुमारी ने मुखिया पद पर जीत हासिल की है। अनुष्का शिवहर प्रखंड में सबसे कम उम्र की मुखिया बनी हैं। अनुष्का ने हरियाणा से दसवीं और कर्नाटक से ग्रेजुएट पास करने के बाद इस बार पंचायत चुनाव में अपनी किस्मत आजमाई थी। पहले प्रयास में ही अनुष्का जीत हासिल कर सबसे कम उम्र की मुखिया बनने की उपलब्धि हासिल की है बिहार पंचायत के अबतक हुए चुनाव में ये संकेत साफ दिख रहा है की अब लोग भ्रष्टाचार में लिप्त विकास ना करने वाले लम्बे समय से बारबार पद पर बैठे लोगो को सबक सिखाने और बड़े पैमाने पर शिक्षित युवाओं को राजनीति में मौका देने का मन बना चुके है।