top of page
ei1WQ9V34771.jpg
  • Ali Haider

ग्रेटर मुजफ्फरपुर बनेगा नगरआयुक्त ने विस्तार का भेजा प्रस्ताव 16 पंचायताें के 47 गांव हाेंगे शामिल


15 साल की कवायद के बाद ग्रेटर मुजफ्फरपुर बनने का रास्ता अब साफ हो गया है। सरकार के निर्देश पर नगर आयुक्त ने मंगलवार काे मुजफ्फरपुर शहर के विस्तारीकरण एवं नए सिरे से परिसीमन का प्रस्ताव जिलाधिकारी को भेजा। कैबिनेट की अगली बैठक में इस पर मुहर लगने की उम्मीद है। शहर विस्तारीकरण में 16 पंचायताें के 47 गांव को निगम क्षेत्र में शामिल करने का प्रस्ताव है। आगामी 29 दिसंबर को मुख्यमंत्री के मुजफ्फरपुर दौरे के पहले शहर विस्तारीकरण की कवायद से लाेगाें में नई उम्मीद जगी है।



नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय के भेजे प्रस्ताव में मुशहरी प्रखंड की 11 और कांटी व मड़वन प्रखंड की 5 पंचायताें को शामिल किया गया है। विस्तारीकरण के बाद नगर निगम के पश्चिमी क्षेत्र में पैगंबरपुर कोल्हुआ, सदातपुर, बैरिया, दामोदरपुर, चकमुरमुर, फतेहपुर मुस्तफापुर, चैनपुर (इन सभी का आंशिक भाग) जबकि उत्तरी क्षेत्र में सिकंदरपुर, चक गाजी, शहबाजपुर सलेम, मुरादपुर दुल्लाह, अहियापुर, शेखपुर, नाजिरपुर (इनका पूरा हिस्सा) काे शामिल किया जाएगा। मुजफ्फरपुर नगर निगम क्षेत्र अभी 32 वर्ग किलोमीटर का है। विस्तारीकरण में लगभग 21 वर्ग किलोमीटर का एरिया शामिल किया गया है। विस्तार के बाद निगम क्षेत्र का रकबा 53 वर्ग किलोमीटर का हो जाएगा।


पंचायती राज एवं नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए प्रपत्र पर नगर निगम सीमा क्षेत्र विस्तार एवं परिसीमन का प्रस्ताव भेजा गया है।

ये पंचायतें हाेंगी वार्ड में शामिल

मुशहरी प्रखंड शहबाजपुर शेखपुर कन्हौली खबड़ा भगवानपुर शेरपुर सुस्ता रोहुआ मझौली खेतल पताही बड़ा जगन्नाथ

कांटी व मड़वन प्रखंड ​​​​​​​शुभंकरपुर दादर कोल्हुआ पैगंबरपुर कोल्हुआ सदातपुर दामोदरपुर मुजफ्फरपुर नगर निगम : वर्तमान क्षेत्रफल-32.316 वर्ग किलोमीटर विस्तारित क्षेत्र- 20.944 वर्ग किमी | विस्तार के बाद- 53.260 वर्ग किमी

0 comments
bottom of page