top of page
ei1WQ9V34771.jpg
  • Ali Haider

BREAKING NEWS मुजफ्फरपुर भगवानपुर गोलंबर में ट्रक ने दो को रौंदा,एक की मौत दुसरा गंभीर


मुजफ्फरपुर में आज शनिवार कुछ घंटे एक बालू लदे ट्रक ने दो मजदूरों को रौंद दिया। इसमे मौके पर ही एक की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे SKMCH भेजा गया है। घटना सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गोलम्बर के पास की है। घटना के बाद भाग रहे ट्रक को स्थानीय लोगों ने खदेड़ कर पकड़ लिया। भीड़ देखकर चालक और उपचालक ट्रक से कूदकर भाग गए।



घटना से आक्रोशित लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ का प्रयास किया। लेकिन, सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गुस्साए लेागों को समझाकर शांत कराया। ट्रक को सड़क किनारे खड़ा करवाया। मृतक के शव की तलाशी ली गई। लेकिन, कोई कागज़ात या अन्य कोई सामान


बरामद नहीं हुआ, जिससे उसकी पहचान हो सके।

हादसे के संबंध में थानेदार सत्येंद्र मिश्रा ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हुई है। वहीं घायल भी अचेत है। कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है। पहचान करने के लिए आसपास के थानेदारों से संपर्क किया गया है।

कुढ़नी के बताए जा रहे दोनों

थानेदार ने कहा कि प्ररंभिक पूछताछ में स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों कुढ़नी थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। प्रतिदिन शहर में काम करने आते थे। भगवानपुर से ही दोनों को अक्सर जाते हुए देखा जाता था। आज भी सड़क पर कर रहे थे। तभी बीबीगंज की तरफ से आ रहे ट्रक ने दोनों को रौंद दिया। लोगों ने बताया, ट्रक का चक्का एक मजदूर के पूरे शरीर पर चढ़ गया। इससे उसका सिर कुचल गया और मौके पर उसकी मौत हो गई। थानेदार ने कहा कि ट्रक नम्बर से इसके मालिक का पता किया जा रहा है।

0 comments
bottom of page