top of page
ei1WQ9V34771.jpg
  • Ali Haider

BREAKING.मुजफ्फरपुर में बेखौफ अपराधियों ने घर से खिंचकर अधेड़ को लीची के पेड़ से लटकाकर कर दी हत्या


मुजफ्फरपुर में मीनापुर थाना क्षेत्र के चांदपरना गांव मे एक अधेड़ का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला। आज (सोमवार) सुबह गांव के एक लीची बगान में शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों का कहना है पेड़ के लटक रहे अधेड़ के दोनों हाथ पीछे की ओर बंधे थे। ऐसा प्रतीत होता है अपराधियों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की फिर उसे उसके दोनों हाथ बांधकर शव को लटका दिया।

इधर, सूचना मिलने पर मीनापुर थानेदार प्रभात रंजन सक्सेना मौके पर पहुंचे। पुलिस को स्थानीय लोगों का आक्रोश भी झेलना पड़ा। हालांकि सभी को समझाकर शांत करा दिया गया। उचित और त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। इसके बाद लोगों का गुस्सा ठंडा हुआ।

पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहारे रस्सी काटकर पेड़ से लाश को उतारा गया। मृतक की पहचान स्थानीय बलबीर सहनी (50) के रूप में हुई है। थानेदार ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता था। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। वैसे परिजन जो भी बयान देंगे। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

इधर,परिजन राम बालक सहनी ने बताया कि जमीन विवाद में हत्या की है। गांव में ही एक शख्स से जमीन विवाद चल रहा था। रविवार को रात में घर में अकेले थे। आशंका है कि रात में अपराधियों उसे घर से अगवा कर लिया। इसके बाद सुनसान जगह पर ले जाकर हत्या कर दी।

0 comments
bottom of page