top of page
ei1WQ9V34771.jpg
  • Ali Haider

मुजफ्फरपुर में चार शहरी पंचायतों में वार्डो का गठन, जान‍िए कहां क‍ितना वार्ड बना जातिगत आबादी जाने


मुजफ्फरपुर ज‍िले के मीनापुर में 18 व माधोपुर सुस्ता में बने 11 वार्ड तुर्की-कुढऩी एवं सकरा में 11-11 वार्ड डीसीएलआर के यहां 24 तक दी जा सकेगी दावा-आपत्ति। अमीन से सभी वार्ड का नजरी नक्शा भी तैयार कर लिया गया।नवगठित सात में से चार नगर पंचायतों में वार्ड गठन का प्रारूप तय हो गया है। मीनापुर में सर्वाधिक 18 वार्ड बनाए गए हैं। सबसे कम 10 वार्ड माधोपुर सुस्ता में गठित किया गया है। सकरा और तुर्की-कुढऩी में 11-11 वार्ड का गठन किया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित तिथि बुधवार को चारों नगर पंचायत के वार्ड गठन का प्रारूप तैयार कर लिया गया। इसका गुरुवार को प्रकाशन कर दिया गया। इसके बाद 24 फरवरी तक दावा-आपत्ति ली जाएगी।पूर्वी अनुमंडल क्षेत्र की नगर पंचायत सकरा और मीनापुर की दावा-आपत्ति डीसीएलआर पूर्वी जयचंद्र यादव के पास दी जाएगी। पश्चिमी अनुमंडल क्षेत्र की नगर पंचायत तुर्की-कुढऩी और माधोपुर सुस्ता की दावा-आपत्ति डीसीएलआर पश्चिमी खगेशचंद्र झा को दिए जाएंगे।

इसका निष्पादन भी आपत्ति के साथ-साथ होता जाएगा। प्रारूप को अंतिम रूप देने के लिए जिला पंचायती राज पदाधिकारी सुषमा कुमारी के साथ कुढऩी, सकरा और मीनापुर प्रखंड के पदाधिकारी लगे रहे। अमीन से सभी वार्ड का नजरी नक्शा भी तैयार कर लिया गया। आठ मार्च को इसके गजट का प्रकाशन हो जाएगा।

नगर पंचायतों में वार्डवार आबादी

मीनापुर शहरी क्षेत्र : कुल आबादी 27382 (एससी : 4688 व एसटी : 10)। वार्ड एक : 1490 (एससी : 518 व एसटी : एक), वार्ड दो : 1520 (एससी : 518 व एसटी : शून्य), वार्ड तीन : 1453 (एससी : 150 व एसटी : शून्य), वार्ड चार : 1493 (एससी : 50 व एसटी : शून्य), वार्ड पांच : 1490 (एससी : 686 व एसटी : शून्य), वार्ड छह : 1603 (एससी : 338 व एसटी : शून्य), वार्ड सात : 1630 (एससी : 406 व एसटी : शून्य), वार्ड आठ : 1670 (एससी : 207 व एसटी : शून्य), वार्ड नौ : 1619 (एससी : 68 व एसटी : शून्य), वार्ड दस : 1612 (एससी : 275 व एसटी : नौ), वार्ड 11 : 1497 (एससी : 130 व एसटी : शून्य), वार्ड 12 : 1480 (एससी : 65 व एसटी : शून्य), वार्ड 13 : 1460 (एससी : 302 व एसटी : शून्य), वार्ड 14 : 1505 (एससी : शून्य व एसटी : शून्य), वार्ड 15 : 1649 (एससी : 10 व एसटी : शून्य), वार्ड 16 : 1380 (एससी : 596 व एसटी : शून्य), वार्ड 17 : 1405 (एससी : 80 व एसटी : शून्य), वार्ड 18 : 1444 (एससी : 289 व एसटी : शून्य)

तुर्की- कुढऩी शहरी क्षेत्र : कुल आबादी - 13544 (एससी : 4076 व एसटी : 14)

वार्ड एक : 1541 (एससी : 914 व एसटी : शून्य), वार्ड दो : 1173 (एससी : 594 व एसटी : शून्य), वार्ड तीन : 1722 (एससी : 569 व एसटी : शून्य), वार्ड चार : 845 (एससी : 661 व एसटी : शून्य), वार्ड पांच : 1585 (एससी : 606 व एसटी : 14), वार्ड छह : 847 (एससी : 157 व एसटी : शून्य), वार्ड सात : 839 (एससी : 263 व एसटी : शून्य), वार्ड आठ : 1691 (एससी : नौ व एसटी : शून्य), वार्ड नौ : 1601 (एससी : 303 व एसटी : शून्य), वार्ड दस : 847 (एससी : शून्य व एसटी : शून्य) व वार्ड 11 : 853 (एससी : शून्य व एसटी : शून्य)।

माधोपुर सुस्ता शहरी क्षेत्र : कुल आबादी - 12889 (एससी : 2135 व एसटी : 2 )

वार्ड एक : 1658 (एससी : 497 व एसटी : शून्य), वार्ड दो : 1245 (एससी : 150 व एसटी : शून्य), वार्ड तीन : 1456 (एससी : 410 व एसटी : शून्य), वार्ड चार : 1420 (एससी : 80 व एसटी : शून्य), वार्ड पांच : 1106 (एससी : 299 व एसटी : 14), वार्ड छह : 1091 (एससी : 151 व एसटी : शून्य), वार्ड सात : 1135 (एससी : 187 व एसटी : शून्य), वार्ड आठ : 1025 (एससी : 141 नौ व एसटी : शून्य), वार्ड नौ : 1315 (एससी : 25 व एसटी : शून्य) व वार्ड दस : 1438 (एससी : 195 व एसटी : दो)।

सकरा शहर पंचायत में वार्डवार जनसंख्या आज तय नहीं की जा सकी। यहां 11 वार्ड की कुल आबादी 14071 है।

महत्वपूर्ण तिथियां

गठित वार्डों का प्रारूप प्रकाशन : 11 फरवरी आपत्तियों की प्राप्ति की अवधि : 11 फरवरी से 24 फरवरी तक प्रारूप प्रकाशन के दौरान प्राप्त आपत्तियों का निष्पादन : 13 फरवरी से 26 फरवरी तक वार्डाें की सूची तैयार कर उसका प्रमंडलीय आयुक्त का अनुमोदन : 28 फरवरी से पांच मार्च अंतिम रूप से गठित वार्डों का जिला गजट में प्रकाशन : आठ मार्च

0 comments
bottom of page