top of page
ei1WQ9V34771.jpg

मुजफ्फरपुर मे रिसेप्शन पार्टी मे जमकर बवाल:उपद्रवियो ने बरसाए ईंट-पत्थर महिलाओं के साथ डांस करने

Ali Haider

मुजफ्फरपुर के आदर्शनगर थाना क्षेत्र के जंगली माई स्थान मोहल्ले में दीपक गुप्ता के रिसेप्शन के दौरान जमकर बवाल हुआ। कुछ उपद्रवियों ने जमकर हंगामा और तोड़फोड़ किया। ईंट-पत्थर बरसाए गए। पार्टी में घुसकर खाना फेंक दिया। साउंड सिस्टम तोड़फोड़ कर दिया। जो सामने मिला। उसकी जमकर पिटाई कर दी।


अफरातफरी और भगदड़ मच गया। पथराव में कई लोग जख्मी हो गए। सूचना मिलने पर टाउन पुलिस मौके पर पहुंची। इससे पहले उपद्रवी भाग निकले। जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। दीपक के रिश्तेदार राजीव कुमार ने बताया कि घर की महिलाओं के साथ पड़ोस के रहने वाले एक युवक डांस करने लगा।


जिसे रोक दिया गया। वह इसका विरोध करने लगा। जिसके बाद उससे समझने की कोशिश की गई। लेकिन वह नहीं माना। जबरन उसे वहां से हटाया गया। इसी के कुछ देर बाद वह अपने कई दोस्तो के साथ आ धमका और उत्पात मचाने लगा। रिसेप्शन पार्टी में तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया।

कई लोग गम्भीर रूप से जख्मी हो गए हैं। पुलिस को सूचना दी गई है। पुलिस ने सुबह आवेदन देने के लिए कहा है। आरोपियो की पहचान कर आगे की करवाई की जा रही है।

0 comments

Comments


bottom of page