top of page
ei1WQ9V34771.jpg
  • Ali Haider

मुजफ्फरपुर में लुटेरे मां-बेटा और बुआ गिरफ्तार गहने देखने के बहाने आभूषण दुकान से उड़ा लिया था 2 लाख


मुजफ्फरपुर में गहने देखने के बहाने आभूषण चुराने वाले 3 लोग गिरफ्तार हुए है। गिरफ्तार बदमाशों में मां, बेटे और बुआ शामिल हैं। सभी को काजीमोहम्मदपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में पटना जिले के अगमकुआं थाना आयुषी कॉलोनी निवासी मां सरिता देवी, बेटा आदित्य कुमार व बेउर थाना के 70 फिट उल्लुपुर निवासी बुआ आशा देवी शामिल है। सभी ने मिलकर काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के सादपुरा पोखरिया निवासी संतोष कुमार के दुकान से गहने देखने के बहाने 2 लाख के आभूषण लेकर कर फरार हो गए थे।

पीड़ित का दुकान मझौलिया इलाके में था। मामले में उन्होंने काजीमोहम्मदपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमे उन्होंने कहा था कि दिन के वक़्त उनके दुकान पर दो औरत पहुंची थी।पीडित ने बताया था कि- उन्हें कान का बाली व झाला दिखाने के लिए महिला बोली थी। इसपर उन्होंने दोनों को आभूषण दिखाया। इस पर दोनों महिलाओं ने और भाड़ी आभूषण दिखाने को कहा। इसपर उन्होंने 3 डब्बे में दोनों औरत को आभूषण दिखाया। एक डब्बे का आभूषण उसे पसंद आया। इसके बाद दोनों औरत को उक्त डब्बे के आभूषण 15 हजार रुपये बताया। इसपर दोनों महिलाओं में कहा कि उनके पास महज 12 हजार रुपये है। तीन हजार कम है। वे घर से 3 हजार रुपये लेकर आएंगी तब आभूषण लेंगी। इसके बाद वे सामान को रखने लगे।


इसी बीच वे दोनों चली गईं सामान मिलाया तो देखा कि एक डब्बे का आभूषण गायब था। उनके बारे में पता किया तो पता चला कि वे दोनों महिला मोटरसाइकिल पर सवार होकर चली गई। उन्होंने कहा कि गायब आभूषण की कीमत करीब 2 लाख रुपये थे। जिसके बाद उन्होंने मामले की एफआईआर दर्ज कराई। इधर, मामले में थानेदार सत्येंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि छानबीन के क्रम में माँ, बेटे व बुआ को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद सभी को न्यायिक हिरासत के भेजा जा रहा है।







0 comments
bottom of page