top of page
ei1WQ9V34771.jpg

मुजफ्फरपुर के होटल मे मुंबई के आर्किटेक्ट का शव मिलने से मची सनसनी


मुजफ्फरपुर शहर स्थित इम्लीचट्टी में रविवार देर शाम एक होटल के बाथरूम में युवक का शव मिला। इससे इलाके मे सनसनी फैल गयी। ब्रह्मपुरा पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा तो पाया कि बाथरूम में उसका शव फर्श पर पड़ा हुआ है। कमरे से आधार कार्ड मिला। जिससे उसकी पहचान मुम्बई के बसंत नगरी गुलमोहर निवासी सागर अरुण नायक (30) के रूप में हुई है। कमरे की तलाशी ली गयी। उसका एक बैग टेबल पर रखा हुआ मिला। उसका मोबाइल भी सही सलामत था। छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।होटल कर्मी रंजीत कुमार ने बताया कि शनिवार की दोपहर उसने कमरा लिया था। खुद को इंटीरियर डिजाइनर बताया था। आधार कार्ड की एक कॉपी काउंटर पर जमा कराई थी।

मुहीम से जुड़े I support लिखकर 9911751001 पर भेजे

कहा था कि रविवार दोपहर चेक आउट करेगा। अगर काम नहीं हुआ तो रुकेगा। शहर में किसी काम के सिलसिले में आने की बात बताई थी।संदेह होने पर पुलिस को दी सूचना रविवार की दोपहर 12 बजे के बाद कर्मी ने उसके मोबाइल पर कॉल किया। यह बताने के लिए चेक आउट का समय हो गया है। लेकिन, युवक ने जो मोबाइल नम्बर दिया था। उस पर कॉल करने पर काल ट्रांसफर बताया। लेकिन, किसी ने रिसीव नहीं किया। इसके बाद जाकर दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई आवाज नहीं मिली। इस तरह करते-करते शाम हो गयी। अनहोनी का संदेह हुआ तो पुलिस को सूचना दी गयी।

0 comments
bottom of page