top of page
ei1WQ9V34771.jpg
  • Ali Haider

चार नकाबपोश बदमाशों ने दौनी कर रहे किसान का सीना कर दिया छलनी


मोतिहारी के बंजरिया थाना क्षेत्र में एक किसान की गोली मार कर हत्या कर दिया गया है। घटना थाना क्षेत्र के फुलवार गम्हरिया गांव की है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि किसान गेंहू का दौनी करा रहा था। इसी बीच बाइक सवार अज्ञात अपराधियो ने उसे गोली मार दी, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बंजरिया पुलिस

मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है। बंजरिया थानाध्यक्ष संजय चौधरी ने घटना के संबंध में बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा तो गोली लगे व्यक्ति मौत हो चुकी थी। जिसकी पहचान गम्हरिया निवासी फुलशरीफ अंसारी 35 वर्ष के रूप में हुई है। घटना के बारे में परिजन कुछ भी जानकारी नहीं देने के स्थिति में हैं।

चार नकाबपोश बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक गेहूं दौनी करा रहा था, जिसके बाद अपनी पत्नी के सहयोग से गेहूं को खलिहान से घर ले जा रहा था। इसी बीच रास्ते में नकाबपोश चार अपराधी तीन गोली मार दिए। वहां से फरार हो गया। घटनास्थल से पिस्टल का चार खोखा बरामद हुआ है।

0 comments
bottom of page