
मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र स्थित कपरपुरा स्टेशन के पास एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। इसमें उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उसका शव रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ियो में पड़ा रहा। वहां से गुजर रहे स्थानीय लोगों की नजर उसपर पड़ी। लोगों ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दिया। इसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी।
मृतक के पहचान में नहीं आने पर लोगों ने घटना की
जानकारी मुजफ्फरपुर जीआरपी व कांटी थाने की पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची कांटी पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की। पुलिस छानबीन में पता चला कि युवक के शरीर पर महज एक पैंट व एक गमछा था। उसके पास से किसी भी तरह का कोई कागजात व पहचान पत्र नहीं मिल सका। इसकी वजह

से उसकी पहचान नहीं हो सकी। पहचान के लिए उसकी तस्वीर को ग्रामीणों व अन्य व्हाट्सएप ग्रुप में डाला गया। ताकि, उसकी पहचान की जा सके। इधर, छानबीन के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए skmch भेज दिया है। इधर, पुलिस को आशंका है कि युवक ट्रैक पार करने की कोशिश कर रहा होगा। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में

आ गया होगा और उसकी मौत हो गई होगी। वहीं स्थानीय लोगो का कहना है कि युवक ट्रेन से गिर गया होगा। इससे उसकी मौत हो गई है। इधर, पुलिस छानबीन कर उसकी पहचान करने में जुटी है।
Comments