- Ali Haider
नींबू के विवाद में नवविवाहिता युवती की हत्या, आरोपित फरार

मोतिहारी : बताया जा रहा है कि दुल्हन के नींबू तोड़ने से विवाद हुआ जिसने विकराल रूप ले लिया और बात हत्या तक पहुंच गई।
नींबू की कीमत आसमान छू रही है और इसके आगे जान भी सस्ती हो गई है। बिहार के पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां

नींबू के विवाद में एक नवविवाहिता की जान चली गई। छौड़ादानो थाना अंतर्गत चैनपुर गांव में नींबू तोड़ने के विवाद में एक दुल्हन की हत्या कर दी गई। उसकी सास और दो ननदों पर आरोप लगा है। सास और दोनों ननद घटना के बाद फरार हैं। इस हत्याकांड को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। जानकारी के अनुसार पूर्वी चंपारण जिला स्थित छौड़ादानो थाना के चैनपुर गांव में एक नवविवाहिता
के साथ उसकी सास और दो ननदों ने मारपीट की। बात इतनी बढ़ी कि उसकी कथित रूप से गला दबाकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दुल्हन के नींबू तोड़ने से विवाद हुआ जिसने विकराल रूप ले लिया और बात हत्या तक पहुंच गई। छौड़ादानो पुलिस के अनुसार मृतक महिला काजल देवी (28 साल) चैनपुर गांव निवासी सुनील बैठा की पत्नी थी। उसके पति और ससुर राज्य के बाहर काम करते हैं। घटना के वक्त दोनों घर से बाहर थे। इस घटना के बाद सास और दोनों ननद फरार हैं। पुलिस के अनुसार मृतका के सिर पर चोट और गले में रस्सी के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया है।