
मुजफ्फरपुर। कुढ़नी थाना क्षेत्र के केरमा-पदमौल मार्ग स्थित गरहुआ में शनिवार को दिनदहाड़े दो बाइक सवार चार बदमाशों ने बाइक, मोबाइल एवं नकदी लूट ली। कुढ़नी विधायक डा.अनिल कुमार सहनी के रिश्तेदार पीड़ित वैशाली जिला के पौड़ा गाव निवासी अरविंद कुमार ने पुलिस को आवेदन दिया है।
आवेदन में बताया है कि वह ससुराल कुढ़नी थाना क्षेत्र स्थित चिकनी माधोपुर से मुजफ्फरपुर जा रहे थे। गरहुआ व झीकटी के बीच दो बाइक पर सवार चार
बदमाश पहले से घात लगाए बैठे थे। दो युवकों ने उन्हें रोकते हुए कनपटी में बंदूक सटाकर चाबी व बैग छीन लिया। दूसरे युवक ने मोबाइल छीन लिया। इसके बाद सभी केरमा तरफ भाग निकले। केरमा से लौट रही गश्ती टीम को जानकारी दी। थानाध्यक्ष अरविंद पासवान ने मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन की। इस दौरान स्थानीय लोगों ने कुछ बदमाशों की पहचान भी की। पुलिस ने उनकी तलाश की तो सभी घर से फरार मिले।
उधर, पीड़ित के रिश्तेदार सह स्थानीय मुकेश सहनी ने घटना की जानकारी देने के लिए थाने का सरकारी मोबाइल नंबर मिलाया, लेकिन उससे संपर्क नहीं हो

सका। बाद मे डीएसपी पश्चिमी को घटना की जानकारी देते हुए कार्रवाई की माग की। साथ ही कुढ़नी पुलिस पर आरोप लगाया कि प्रतिदिन पुलिस वाहन पाच-छह बार इसी रास्ते का चक्कर लगाता है। इस दौरान केवल हेलमेट, लाइसेंस के नाम पर केवल उगाही की जाती है। थाने का सरकारी मोबाइल नंबर 9431822343 अक्सर व्यस्त या नाट रिचेबल ही बताता है। समय रहते कार्रवाई हो जाती तो बदमाशों को गिरफ्तार किया जा सकता था। मालूम हो कि उक्त स्थल पर दर्जनों बाइक लूट की घटनाएं हो चुकी हैं।