top of page
ei1WQ9V34771.jpg

मुजफ्फरपुर मे घर के बाहर सो रही वृद्धा की धारदार हथियार से हत्या से मची सनसनी

Ali Haider

कटरा (मुजफ्फरपुर), थाना क्षेत्र के खंगुरा स्थित इस्लामपुर टोले पर एक वृद्धा की गला रेतकर हत्या कर दी गई। शव को गड्ढे में फेंक कर ऊपर से मिट्टïी डाल दी गई। वह रात में बरामदे में खाट पर सो रही थीं। अभी हत्या का कारण नहीं पता चल सका है। थानाध्यक्ष ललित कुमार ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जाएगी। शीघ्र कांड का उद्भेदन होगा। बताते हैैं कि खंगुरा निवासी स्व. मो. दाउद की पत्नी मुस्मात सबीरा खातून रात को खाना खाने के बाद रोज की तरह घर के बाहर बरामदे में खाट पर सो गईं। सुबह पड़ोसियों को वह खाट पर नहीं मिलीं। बिस्तर भी नहीं था। कमरे में ताला लगा था। खाट पर खून के धब्बे

देख लोगों ने उनकी खोज शुरू की। बगल में एक बागीचे के अहाते में कपड़े दिखाई दिए। छानबीन में पता चला कि बिस्तर में शव को लपेटकर गड्ढे में डालकर मिटृी से ढक दिया गया है। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर जांच की। श्वान दस्ता को भी बुलाया गया। खोजी कुत्ते ने मिटृी सूंघने के बाद मस्जिद चौक तक दौड़ लगाई, लेकिन कोई परिणाम सामने नहीं आया। गर्दन पर घातक हथियार से वार के निशान मिले। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पुत्र परिवार के साथ रहता है मुंबई में

मृतका को पुत्र व पुत्री है। पुत्र परिवार के साथ मुंबई रहता है। वहीं पुत्री ससुराल मलिकपुर में रहती है। जांच के समय मौके पर मुखिया हैदर अली, प्रमुख नूर आलम, पंसस सहित कई ग्रामीण मौजूद थे। उन लोगों का कहना था कि उसका किसी से विवाद नहीं था। वह गरीब और बेघर थीं। बाढ़ में अपना घर बह जाने के बाद पड़ोसी के खाली घर में रहती थीं। पड़ोसी गृहस्वामी सपरिवार मुंबई में रहते हैं। उसने एक कमरे की चाबी उसे दे रखी थी।

बकरी व मुर्गा पालन कर करती थीं जीवन यापन सबीरा खातून घर पर बकरी और मुर्गा पालकर जीवन यापन करती थीं। जांच के दौरान जब कमरे का ताला खोला गया तो उसमें बकरी व मुर्गे मिले।

तरह-तरह की आशंकाएं जताते रहे ग्रामीण

घटना के बाद ग्रामीण तरह-तरह की आशंकाएं व्यक्त करते रहे। कुछ लोगों का कहना था कि घटना के पीछे किसी व्यक्ति द्वारा की गई अनैतिक हरकत का चश्मदीद होना हो सकता है। भेद खुलने के भय से उसकी हत्या कर दी गई।

0 comments

Comments


bottom of page