top of page
ei1WQ9V34771.jpg
  • Ali Haider

दुस्साहसी लूटेरो ने शहर में की भीषण डकैती दस लाख से अधिक की संपत्ति लूटी कानून व्यवस्था पर उठे सवाल


सीतामढी शहर में फिर एकबार डकैतों का तांडव हुआ है। नगर थाना क्षेत्र के भूपभैरो मठ स्थित फौजी जितेंद्र ठाकुर के घर में भीषण डकैती की सूचना है। बुधवार देररात लगभग तीन घंटे तक घर में हथियार के बल लूटपाट मचाई।

घर में सीढ़ी के रास्ते आए दर्जनभर डकैतों ने सास-बहु को बंधक बना लिया। एक महिला को बेरहमी से मारापीटा भी जिससे वह जख्मी हो गईं। 10 लाख के जेवरात लूटकर ले जाने की बात गृहस्वामी की ओर से कही जा रही है।

रात की वारदात के बाद आज सुबह से फौजी के परिचित व आसपास लोगों ने शहर में कानून व्यवस्था पर सवालिया निसान खड़ा किया लोगों ने वरीय अधिकारियों से पूछा की सुरक्षा की ऐसे जिम्मेदारी निभाई जाती है क्या ?

डकैतों के इस दुस्साहस पर आपको शर्म आ रही है या नहीं डकैत महिलाओं के साथ हिंसा कर रहे है और बहुत कुछ घट सकता था अधिकारी ने सख्त कारवाई को आश्वस्त किया है।


हालांकि, अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पाई है।पुलिस पहुंचकर छानबीन में जुटी हुई है। डकैतों का सुराग ढूंढने के लिए खोजी कुत्तो की मदद ली जा रही है। गौरतलब है कि इससे पहले भी शहरी क्षेत्र में डकैती की कई घटनाएं हुई हैं। बॉर्डर क्षेत्र में पिछले साल डकैती की दर्जनभर से अधिक वारदात सामने आई है।

0 comments
bottom of page