top of page
ei1WQ9V34771.jpg
  • Ali Haider

झारखंड अपने घर से भागी किशोरी को मुजफ्फरपुर जंक्शन पर RPF ने पकड़ कर सुरक्षित परिजनों को सौंपा


मुजफ्फरपुर जंक्शन पर संदिग्ध स्थिति में भटकती एक किशोरी को जंक्शन RPF द्वारा पकड़ा गया। जहां पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पूछताछ में किशोरी ने पुलिस को बताया है कि वह झारखंड के दुमका की रहने वाली है। वह अपने दादी के घर पर रहती है। उसके पिता नहीं है। मां दूसरे राज्य में रहती है। उसकी पढ़ाई छूट चुकी है।

उसने कहा कि दादी से अक्सर लड़ाई होती रहती है। दादी बेवजह उसको डांट फटकार लगाती थी। कुछ दिन पूर्व भी झगड़ा हो गया था। जिसके कारण वह दादी से नाराज हो गई थी। इस पर उसने घर छोड़ने की बात ठान ली। इसके बाद वह घर से निकल पड़ी। उसने बताया कि वह दुमका से जसीडीह जंक्शन पहुंची थी। वहां से ट्रेन पकड़कर मुजफ्फरपुर पहुंच गई।

फिर, वह मुजफ्फरपुर जंक्शन पर उतर गई। यहां वह अपने एक परिचित से मोबाइल पर बात कर रही थी। इसी दौरान जीआरपी ने अकेली देखकर पूछताछ किया फिर उसे पकड़ लिया। इधर, जीआरपी का कहना है कि किशोरी अकेले भटक रही थी। शक होने पर उससे पूछताछ की गई। इसमें उसने घर से निकल जाने की बात बताई है। उसके परिजनों से सम्पर्क साधा जा रहा है। ताकि, बच्ची को उनके हवाले सौपा जाए।

0 comments
bottom of page