top of page
ei1WQ9V34771.jpg

बेर तोड़ने गई बच्ची पर धारदार हथियार से हमला पेड़ के मालिक ने बच्ची के सिर पर हंसुआ दे मारा


मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र के बिशनपुर बघनगरी गांव में पेड़ से बैर (फल) तोड़ने गयी आठ साल की बच्ची पर एक युवक ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। उसके सिर पर हंसुआ से मारा। उसका सिर फट गया। खून से लथपथ होकर वह वहीं पर गिर गयी।

घटना के बाद आरोपी युवक भाग निकला। आसपास से काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। बच्ची को फौरन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जख्म अधिक गहरा नहीं था। इससे अनहोनी से टल गया। जख्मी बच्ची मिथिलेश ठाकुर की आठ वर्षीय पुत्री खुशबू कुमारी है। घटना को लेकर गांव मे तनाव कायम है। इस सम्बंध मे घायल के पिता ने सकरा थाना मे लिखित आवेदन दिया है। बताया गया कि बच्ची मूर्ति विसर्जन देखने घर से कुछ दूरी पर गई थी। इसी दौरान वहां पर एक खेत मे बैर का पेड़ था। उसे खाने का मन हुआ तो पेड़ से बैर तोड़ने लगी। वह पेड़ जिस युवक का था।

उसने देख लिया। आवेश में आकर उसने बच्ची के सिर पर हंसुआ से वार कर उसे घायल कर दिया और भाग गया। आरोपी युवक भी उसी गांव का रहने वाला बताया गया है। फिलहाल बच्ची की हालत ठीक है। परिजन उसे घर लेकर लौट गए हैं। वहीं इस पूरे मामले पर सकरा थाना अध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि उन्हें इस घटना की कोई जानकारी प्राप्त नहीं है अगर शिकायत मिलती है तो जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

0 comments
bottom of page