top of page
ei1WQ9V34771.jpg
  • Sweet City Muzaffarpur

NEWS FLASH कपड़ा पसारने के लिए भिड़ गए दो पड़ोसी, खूब चले लाठी व डंडे, महिला समेत आधा दर्जन घायल




मुजफ्फरपुर जिले में आज रविवार को कपड़ा पसारने के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट के बाद अफरातफरी मच गई इस दौरान दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। घटना में महिला समेत करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। वहीं, मौके पर अफरातफरी की स्थिति बनी रही। घटना जिले के सदर थाना क्षेत्र के दिघरा रामपुर साह की है। घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां सभी का इलाज किया गया।


मामले में एक पक्ष के रमेश पासवान ने बताया कि वह शहर के लकड़ीढाई इलाके में निजी काम से गए हुए थे। तभी सूचना मिली कि उनकी बेटी व पत्नी को बुरी तरह से पीटा जा रहा है। घटना की सूचना पर वह भागे-भागे घर पहुंचे। देखा कि आरोपी पक्ष के लोग उनके घर पर हमला किये हुए हैं। लाठी व डंडे से पत्नी-बेटी के साथ मारपीट की जा रही है। किसी तरह उन्हें बचाया। घटना में उनकी पत्नी संजू देवी, बेटी पूजा कुमारी, आरती कुमारी बुरी तरह घायल हो गई। वहीं, अन्य बच्चे भी इसमें घायल हो गए।


उन्होंने बताया कि घटना कपड़ा पसारने के विवाद को लेकर हुआ है। उनकी बेटी कपड़ा पसार रही थी। इसको लेकर आरोपी पक्ष ने मारपीट की। इधर, दूसरे पक्ष की मीरा देवी ने बताया कि भींगा कपड़ा आरोपी की बेटी पसार रही थी। उसके कपड़े से भूसे पर पानी टपक रहा था। इसपर उसे कपड़े साइड में पसारने को कहा। इसपर वह गाली गलौज करने लगी। विरोध करने पर मारपीट की। कपड़े भी फाड़ दिए। घटना में वह घायल हो गई।


इसके बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। इधर, खबर लिखे जाने तक मामले में किसी पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

0 comments
bottom of page