top of page
ei1WQ9V34771.jpg
  • Sweet City Muzaffarpur

मुजफ्फरपुर दुर्गापूजा में सीसीटीवी व ड्रोन से जमीन से आसमान तक रखी जारही कड़ी नजर..


दुर्गा पूजा में 27 जगहों पर तीसरी आंख से नज़र:मुजफ्फरपुर के सभी प्रमुख चौक चौराहों और ओवरब्रिज पर लगा CCTV


मुजफ्फरपुर में दुर्गा पूजा के दौरान तीसरी आंख से असामाजिक तत्वों और भीड़ पर नज़र रखी जायेगी। इसे लेकर शहर के प्रमुख 27 चौक-चौराहों और ओवरब्रिज पर CCTV लगाया गया है। इसका कंट्रोल रूम में नगर, सदर, अहियापुर और मिठनपुरा थाना में बनाया गया है। वहां पर एक पदाधिकारी की तैनाती की गई है, जो 24 घण्टे इसपर नज़र रखेंगे। CCTV लगाने का कार्य पूरा हो गया। इसका ट्रायल भी कर लिया गया है। जिला प्रशासन द्वारा कैमरा लगाया गया है। इससे पूजा पंडाल और भीड़ पर भी नज़र रखी जायेगी। बता दें की अक्सर पूजा और मेला के दौरान छेड़खानी की घटना सामने आती है। असामाजिक तत्वों द्वारा उत्पात मचाया जाता है। कैमरा लगने से इनपर 24 घण्टे नज़र रखी जायेगी। कंट्रोल रूम में तैनात पदाधिकारी इसकी निगरानी करेंगे। किसी प्रकार का सन्देह होते ही फौरन सम्बन्धित पदाधिकारी को सूचना देंगे। ताकि वे मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर सके। कैमरे की क्वालिटी हाई है। रात में भी तस्वीर बेहतर दिखेगी।


विसर्जन के दिन वॉच टावर से निगरानी


उक्त कैमरों के अलावा विसर्जन के दिन वॉच टावर से भी निगरानी की जाएगी। इसके अलावा विसर्जन के दिन अखराघाट पूल के दोनों ओर और दादर पूल के दोनों तरफ CCTV लगाया जाएगा। इससे घाटों की निगरानी की जाएगी। DM ने जिला नजारत उप समाहर्ता को निर्देश दिया है की विसर्जन के दिन रौशनी का प्रबंध घाटों पर होनी चाहिये। साथ ही विसर्जन का वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराया जाए।


इन जगहों पर लगा CCTV


टाउन थाना क्षेत्र में सरैयागंज टावर चौक, पंकज मार्केट, सन्तोषी माता मंदिर, मोतीझील ओवरब्रिज के तीनमुहाने पर, बड़ी कल्याणी चौक, बनारस बैंक चौक, पक्की सराय चौक। मिठनपुरा थाना क्षेत्र में राज राजेश्वरी देवी मंदिर, बंगलामुखी मंदिर, खादी भंडार चौक। काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में लेनिन चौक, कलमबाग चौक, माड़ीपुर चौक, अघोरिया बाजार चौक, जानकी दुर्गा मंदिर, छाता चौक। अहियापुर थाना क्षेत्र में अखराघाट स्थित दुर्गा स्थान, बैरिया गोलम्बर, जियालाल चौक, अहियापुर चौक और ज़ेरोमाइल चौक। सदर थाना क्षेत्र में भगवानपुर चौक,माड़ीपुर पावरहाउस,खबरा दुर्गा मंदिर के पास, कच्ची पक्की चौक, गोबरसही चौक, भिखनपुरा मोड़ और चौसीमा में लगाया गया है।

0 comments
bottom of page