top of page
ei1WQ9V34771.jpg
  • Ali Haider

प्रेम विवाह के बाद भागा पति नवविवाहिता ने थाने में कर ली खुदकुशी


मोतीहारी में नवविवाहिता ने पति के भाग जाने के बाद पुलिस थाने में जहर खा लिया। उन्होंने तीन महीने पहले प्रेम विवाह किया था। चार दिन से पति बिना बताए कहीं भाग गया था। महिला उसे ढूंढने की गुहार पुलिस के सामने लगा रही थी। प्रारंभिक तौर पर सामने आया कि दोनों के बीच अनबन हुई थी। पुलिस अभी इस बात की जांच कर रही है कि दोनों के बीच किस बात को लेकर अनबन हुई थी।

महिला श्रेया शर्मा रांची की रहने वाली थी। उसने तीन महीने पहले गोविंदगंज थाना क्षेत्र के मूड़ा गांव निवासी राहुल कुमार नामक युवक से प्रेम विवाह किया था। प्रेम विवाह करने के बाद प्रेमी युगल पटना में रह रहे थे। किसी बात को लेकर अनबन हो जाने के बाद पति 4 दिन पहले मोतिहारी चला आया था, जिसे लेकर पीड़ित महिला ने पटना SSP से गुहार लगाई थी। उसके बाद शनिवार को मोतिहारी महिला थाना पहुंची थी।

महिला ने थाना प्रभारी सरिता कुमारी को अपनी पूरी आपबीती सुनाई। इसके बाद महिला थाना प्रभारी ने पीड़िता के परिजनों से बात की और पीड़ित महिला को खाना खिलाकर बैरक में सुला दिया, लेकिन महिला को पता चला कि पटना SSP ऑफिस से अब तक कोई कागजात मोतिहारी महिला थाना नहीं पहुंचा है। प्रेम में धोखा खाई श्रेया ने जहर खा लिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद उसे तत्काल सदर अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां शनिवार देर रात उसने दम तोड़ दिया है। पुलिस शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद मामले की छानबीन में जुट गई।

0 comments
bottom of page