top of page
ei1WQ9V34771.jpg
  • Ali Haider

ब्रेकिंग न्यूज सरैया में दो पक्षों में हिंसक झड़प जमकर चले चाकू व कोदाल 4 घायल एक गंभीर


मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र इलाके में आज (शनिवार) को भूमि विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान जमकर चाकू व कोदाल चले। इसमें एक पक्ष की महिला समेत 4 लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी की स्थिति बन गई। वहीं, हल्ला हंगामा होने पर स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। इसके बाद लोगों ने किसी तरह बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। इधर, खून से लथपथ घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां सभी का इलाज किया जा रहा है। घायलों में अरविंद ठाकुर, पूनम देवी, राकेश ठाकुर व बुद्धन ठाकुर शामिल है।

इस संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि राकेश के कमर के नीचे चाकू मारा गया है। जबकि, सर पर कोदाल से हमला किया गया है। वहीं, पूनम देवी के सिर पर भी कोदाल मारकर जख्मी किया गया। अरविंद के सिर में भी कोदाल लगा है। जबकि, बुद्धन ठाकुर को लाठी से हाथ पर मारा गया है।

मामले में अरविंद ने बताया कि पटीदारों ने उनपर हमला किया गया है। राकेश खेत पर आड़ी बांध रहा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष ने हमला कर दिया। उसपर कोदाल से वार किया। फिर, पीछे से कमर के नीचे चाकुओ से गोद डाला। बीच बचाव करने पहुंचे तो हमलोगों पर भी हमला कर दिया। इसमें 4 लोग घायल हो गए। आसपास के लोग पहुंचे तो जान बची। इधर, सरैया थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने पर छानबीन की जाएगी।

0 comments
bottom of page