top of page
ei1WQ9V34771.jpg
  • Sweet City Muzaffarpur

मुजफ्फरपुर मे आज दिखेगी दिल्ली राजपथ परेड की झलक:पताही एयरपोर्ट पर NCC के कैडेट कैंप में लेगे हिस्सा


मुजफ्फरपुर जिले के पताही एयरपोर्ट पर आज राजपथ परेड और PM रैली की झलक देखने को मिलेगी। इसके लिए तैयारी पूरी हो चुकी है। दिल्ली में होने वाले रिपब्लिक डे कैंप (RDC) के लिए भी चयन प्रक्रिया तकरीबन पूरी हो चुकी है। स्थानीय LS कॉलेज में लांच कैंप भी जारी है। जहां से 57 कैडेट को RDC के लिए जाना है।

मंगलवार को पताही स्थित हवाई अड्डा पर राजपथ का परेड और पीएम रैली की झलक देखने को मिलेगी। बिहार-झारखंड NCC निदेशालय के अपर महा निदेशक मेजर जनरल M इंद्रबालन गार्ड ऑफ ऑनर, राजपथ परेड और PM रैली की तैयारी का अंतिम रिव्यू करेंगे। इसके बाद बेस्ट कैडेट का इंटरव्यू भी लेंगे। 32 बिहार बटालियन NCC मुजफ्फरपुर के CO लेफ्ट. कर्नल अशोक कुमार सिंह ने पताही में अपर महानिदेशक के कार्याक्रम की पुष्टि की है। बताया कि RDC के लिए चयन प्रक्रिया तकरीबन पूरी हो चुकी है।

इधर, कैंप में को कैडेटों को NCC पदाधिकारियों ने टेंट बनाने के गुर सिखाये। समय के साथ कैसे टेंट लगाये जाते है। इसके तरीके बताये। NCC पदाधिकारी मन कुमार गुरुंग ने बताया कि सेना में टेंट पीचिंग एक महत्वपूर्ण ड्रिल है। सेना में सबसे कम समय में टेंट लगाया जाता है। यह एक कला है। जिसे NCC कैडेट को बताया गया है।

मधुबनी के ANO डॉ. संतोष कुमार को RDC के लिए सुरक्षा अधिकारी प्रतिनियुक्त किया गया है। डॉ. संतोष बिहार-झारखंड के कैडेट की सुरक्षा को लेकर तैनात किये गये है। 17 दिसंबर को पटना से कैडेटों के साथ नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इसमे मुजफ्फरपुर के अलावा पटना, भागलपुर, गया और रांची के कैडेट भी शामिल होंगे।

0 comments
bottom of page