top of page
ei1WQ9V34771.jpg
  • Ali Haider

BREAKING NEWS मुजफ्फरपुर साहेबगंज में लापता किशोरी की हत्या से भारी तनाव उग्र प्रदर्शन और मचा बवाल


मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना से कुछ दिनों से लापता किशोरी की हत्या कर दी गयी। उसका शव अभी थोरी देर पहले गुरुवार शाम पोखर में उपलाता हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गयी। काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गयी। तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गयी। सूचना मिलने पर साहेबगंज थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची।

मृत किशोरी की पहचान पूर्व आर्मी जवान सुशील कुमार की बेटी संध्या (15) के रूप में हुई है। वह 19 दिसंबर से घर से लापता थी। इसके पिता ने हत्या की नीयत से अपहरण करने की शिकायत थाना में दर्ज कराया था। इसमे दो युवकों पर संदेह जाहिर किया था। पुलिस खोजबीन में जुटी थी। इसी दौरान आज उसका शव मिला।


स्लाइड्स में देखे घटनास्थल की तस्वीरे

पोखर में से शव को बाहर निकाला गया। चेहरा देखकर लोगों ने आशंका जाहिर किया कि पहले किशोरी के चेहरा तेज़ाब से जलाया होगा। फिर उसकी हत्या कर दी गयी होगी। घटना से उग्र होकर आक्रोशित लोगों ने देर शाम शव को सड़क पर रखकर आगजनी करते हुए बवाल करना शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ने की सूचना पर SDPO राजेश शर्मा मौके पर पहुँचे। आक्रोशितों को समझाकर शांत करने का प्रयास किया जा रहा है।

आक्रोशित लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं। पुलिस के साथ भी जमकर नोकझोंक हुई। त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। आवागमन पूरी तरह से ठप है। पुलिस प्रशासन लोगों को शांत करने में जुटी है। खबर लिखे जाने तक जाम नहीं समाप्त हुआ है। SDPO राजेश शर्मा ने बताया कि लोगों को समझाया जा रहा है। जो भी आरोपी हैं, उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की सही वजह सामने आएगी।

0 comments
bottom of page