
अभी मुजफ्फरपुर के अंजली- विवेक सुसाइड का मामला थमा भी नहीं था कि इससे मिलता-जुलता एक और मामला सामने आया है।
मोतिहारी में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। एक लड़की के प्यार में युवक ने पहले वीडियो बनाया और फिर आत्महत्या कर ली। वीडियो में वो अपनी प्रेमिका से जान बचाने की गुहार लगा रहा है।

आत्महत्या से पहले बनाया 58 सेकेंड का वीडियो
मृतक ने आत्महत्या करने से पहले 58 सेकेंड का एक वीडियो बनाया था। इस वीडियो में वह देहाती भाषा में बोल है कि अगर तोरा (लड़की) हमरा से मिले के होतउ त आ जईहे। अगर हमरा बचावे ला चाहबे त आ जईहे। न त एकरा बाद न हमर बोली सुनबे कहिओ और न हमरा देख पइबे। गले में गमछा था, जिसकी ओर इशारा करके कहता है कि देख ले ई गमछा हौ। एहि से फांसी लगा लेबउ। उहे पेट्रोल पम्प पर। अगर आबे के होतउ त आ जईहे। रात में वीडियो कॉलिंग पर बात कर लेबउ। हम तोरा प्यार में जितना पागल हतिऔ न उतना तू न होबे। इसके बाद वीडियो बंद कर देता है। अब पुलिस उस लड़की का पता लगाने में जुटी है। जिसके लिए उसने ये वीडियो बनाया था।
मामला मोतिहारी के मधुबन थाने के जोगौलिया का है। शुक्रवार को युवक का शव लीची के पेड़ से लटका मिला। वीडियो में जो लाल गमछा दिख रहा है उसने उसी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक का नाम पिंटू(23) था। वो मोतीपुर थाने के झिंगहा गांव का रहने वाला था। मधुबन थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया।
युवक की जेब से मोबाइल, पर्स और आधार कार्ड मिला है। मोबाइल से ही ये वीडियो सामने आया है। परिवार वाले बता रहे हैं कि वह गुरुवार को घर से निकला था। उसके बाद गायब हो गया। बताया कि मृतक के शरीर पर किसी तरह के जख्म के निशान नहीं मिले हैं। गले पर फंदा लगाने के निशान मिले हैं। मृतक के भाई उमेश सहनी ने आवेदन देकर कहा है कि उसका किसी से भी विवाद नहीं था।
गांव में मचा कोहराम
मधुबन पुलिस ने पिंटू के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। शुक्रवार देर शाम शव गांव पहुंचा। शव को देखते ही गांव में चीख पुकार मच गई। आसपास के काफी लोग घर पर जुट गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी। लोग लड़की को कोस रहे हैं। जिसके कारण उसकी जान गई।
जब परिजन मधुबन पहुंचे तो पिंटू का शव लीची के पेड़ से लटक रहा था। पिंटू की मां ने हत्या की आशंका जताई है।
Comments