top of page
ei1WQ9V34771.jpg

घोड़ो के आ गए अच्छे दिन महंगे पेट्रोल से दुखी होकर कर्मचारी करता है घोड़े पर बैठकर बिजली बिल की वसूली


बिहार के शिवहर जिले में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से परेशान बिजली विभाग का कर्मचारी घोड़े पर बैठकर बिल वसूल कर रहा है। इसका वीडियो भी सामने आया है। कर्मचारी का कहना है कि पेट्रोल की कीमतें इतनी बढ़ गई हैं कि अब बाइक से चलना मुश्किल हो गया है। बाइक पर एक दिन का 250 रुपए से ज्यादा का खर्च आता है। घोड़े पर 60-70 में काम हो जाता है। इधर विभाग ने इसे उनका निजी फैसला बताया है

अभिजीत तिवारी बिजली कर्मचारी

घोड़े पर रोजाना 60 से 70 रुपए खर्च होते हैं

वीडियो में दिख रहे बिजली कर्मचारी का नाम अभिजीत तिवारी है। वो विष्णुपुर किशुनदेव गांव में रहते हैं और जाफरपुर के बिजली विभाग में काम करते हैं। उनके पिता शिव शंकर तिवारी ने शौक से एक घोड़ा पाल रखा है। उसने बताया कि घोड़े पर रोजाना 60 से 70 रुपए खर्च होते हैं।

अभिजीत ने बताया कि पेट्रोल का दाम लगातार बढ़ रहा है। इस कारण जेब पर बोझ ज्यादा बढ़ गया। बिजली बिल वसूली में 250 रुपए का पेट्रोल खर्च हो जाता है। घर पर घोड़े रहने के कारण घुड़सवारी भी जानते हैं। इसीलिए मैंने बाइक को छोड़कर घोड़े की सवारी शुरू कर दी है।



0 comments
bottom of page