top of page
ei1WQ9V34771.jpg
  • Sweet City Muzaffarpur

NEWS FLASH मुजफ्फरपुर पंचायत चुनाव कुढऩी के 524 बूथों पर 1035 सीटों के लिए मतदान जारी


मुजफ्फरपुर, जासं। पंचायत चुनाव के पांचवें चरण में रविवार को कुढऩी प्रखंड में वोट डाले जा रहे हैं। इस चरण के चुनाव में उम्मीदवारों के साथ पुलिस-प्रशासन की भी परीक्षा है। ऐसा इसलिए कि सिर्फ इसी प्रखंड में 37 पंचायत हैं। यहां 524 बूथों पर वोट डाले जा रहे हैं। इसमें से 258 बूथ नक्सल प्रभावित एवं 104 संवेदनशील बूथ हैं। छह पदों की 1035 सीटों के लिए 4346 उम्मीदवार मैदान में हैं। 120 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। शाम पांच बजे तक मतदान होगा। स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान के लिए जिला पुलिस के चार हजार से अधिक जवान एवं बीएमपी की तीन कंपनियां लगाई गई हैं। चुनाव के पल-पल की खबर रखने के लिए जिला के साथ प्रखंड कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। वरीय उप समाहर्ता स्मृति कुमारी को जिला कंट्रोल रूम का वरीय पदाधिकारी बनाया गया है। कंट्रोल रूम मतदान समाप्ति तक कार्यरत रहेगा



चुनाव के पल-पल की खबर रखने के लिए जिला के साथ प्रखंड कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। वरीय उप समाहर्ता स्मृति कुमारी को जिला कंट्रोल रूम का वरीय पदाधिकारी बनाया गया है। कंट्रोल रूम मतदान समाप्ति तक कार्यरत रहेगा।


इतनी सीटों पर डाले जा रहें वोट


जिला परिषद : पांच सीट, उम्मीदवार : 39


मुखिया : 37 सीट, उम्मीदवार : 284


सरपंच : 37 सीट, उम्मीदवार : 215


पंचायत समिति सदस्य : 50 सीट, उम्मीदवार : 360

वार्ड सदस्य : 508 सीट (पांच सीट पर निर्विरोध निर्वाचन), उम्मीदवार : 2463


पंच : 398 सीट (115 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन), उम्मीदवार : 985


कुल सीट : 1035 (120 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन), उम्मीदवार : 4346


जिला कंट्रोल रूम का नंबर


0621-2210040


कुढ़नी प्रखंड कंट्रोल रूम का नबंर


9431818107, 7004137312 एवं 7909095363

0 comments
bottom of page