top of page
ei1WQ9V34771.jpg
  • Ali Haider

मुजफ्फरपुर बोंचहां विधायक मुसाफिर पासवान क्षेत्र की जनता में शोक की लहर



मुजफ्फरपुर, बोचहां विधानसभा क्षेत्र से विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) के विधायक मुसाफिर पासवान का बुधवार देर रात निधन हो गया। वह पिछले कई माह से बीमार चल रहे थे। नई दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। बोचहां विधानसभा का उन्होंने दो बार प्रतिनिधित्व किया था। उनके निधन से राजनीतिक दल के नेताओं एवं क्षेत्र की जनता में शोक की लहर है। उनका पार्थिव शरीर आज नई दिल्ली से यहां लाया जाएगा। मजदूर नेता से विधायक का तय किया सफर मृदुभाषी एवं सरल स्वभाव के मुसाफिर पासवान ने मजदूर नेता से विधायक का सफर तय किया। उनका सभी दलों के नेताओं से बेहतर संबंध रहा। यही कारण रहा कि एनडीए के साथ गठबंधन कर पिछले विधानसभा चुनाव में मैदान में उतरे मुकेश सहनी की बोचहां सीट के लिए वीआइपी से वह पहली पसंद बने। राजद के कद्दावर नेता रमई राम को मात देकर वह दूसरी बार बोचहां से विधायक बने। इससे पहले वह वर्ष 2005 में राजद से यहां के विधायक बने थे। पिछले वर्ष चुनाव जीतने के बाद से ही उनकी तबीयत खराब चल रही थी।

0 comments
bottom of page