top of page
ei1WQ9V34771.jpg
  • Ali Haider

मुजफ्फरपुर में 10 धुर जमीन विवाद में खूनी झड़प:13 लोग घायल,इसी जमीन के लिये हो चुकी है हत्या


मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र के धर्मपुर राम गांव में रविवार को 10 धुर जमीन के विवाद में खूनी झड़प के बाद हाहाकार मच गया। घटना में 13 लोग घायल हो गए। जमकर बांस-बल्ला और धारदार हथियार चलाया गया। किसी का सिर फट गया तो किसी का हाथ कटा। घटना को लेकर इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर साहेबगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। यह देखकर सभी भाग निकले। जो घायल हालत में लहूलुहान थे। उन्हें SKMCH में भर्ती कराया गया। घटना में दिनेश, विनोद, शिवजी, पुष्पा, रिंकी, सुमन और पूनम समेत अन्य घायल हैं। थानेदार अनूप कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी पर पुलिस गई थी। फिलहाल इलाके में शांति कायम है। पुलिस कार्रवाई कर रही है।

एक पक्ष के विनोद ने बताया कि गांव में उनकी 10 धुर जमीन है। जिस पर कुछ विवाद होने के कारण दशकों से केस चल रहा है। कुछ माह पूर्व भी दूसरे पक्ष के विनय और बच्चा ठाकुर समेत अन्य ने कब्जा करने का प्रयास किया था। इसे लेकर जमकर मारपीट हुई थी। इस घटना में खखन दास की मौत हो गई थी। मामले को लेकर हत्या की FIR भी दर्ज करवाई गई थी। इसे लेकर दोनों पक्ष के बीच तनाव व्याप्त था।

विनोद का कहना है को रविवार को दूसरे पक्ष के लोग उक्त जमीन पर कब्जा कर रहे थे। इसका विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। तलवार और फरसा से वार कर काट दिया। इसमे सभी लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।

हालांकि, दूसरे पक्ष के किसी के घायल होने की अभी तक कोई सूचना नहीं है। दूसरे पक्ष से संपर्क करने की कोशिश की गई थी। लेकिन, उनसे बात नहीं हो पाई

0 comments
bottom of page