top of page
ei1WQ9V34771.jpg
  • Ali Haider

मुजफ्फरपुर:शराब माफिया और पुलिस में दिनदहाड़े मुठभेड़ कुख्यात सावन ठाकुर को गोली मारकर किया गिरफ्तार


मुजफ्फरपुर पुलिस को आज बड़ी सफलता मिली जब आज शराब माफिया और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें गोली लगने से शराब माफिया सावन ठाकुर ज़ख्मी हो गया। उसे गिरफ्तार करने में पुलिस सफल रही। जबकि दर्जनों अन्य आरोपी फरार हो गए। उक्त घटना कटरा थाना क्षेत्र के जजुआर की है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब का बड़ा धंधेबाज सावन ठाकुर इलाके में डील करने पहुंचा है। DSP पूर्वी मनोज पांडेय के नेतृत्व में टीम ने धावा बोला। खुद को घिरता देखकर सावन ठाकुर ने ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया।

कहा जा रहा है की उसके समर्थन में दो दर्जन से अधिक लोग आ गए। पुलिस की तरफ से आत्मरक्षार्थ फायरिंग की गई। दोनों तरफ से 12 राउंड से अधिक फायरिंग हुई। इसी दौरान एक गोली सावन ठाकुर को लगी। यह देखकर उसके समर्थक भागने लगे। पुलिस बल की संख्या अधिक होने के कारण उसे दबोच लिया गया। उसे गोपनीय जगह पर रखकर इलाज कराया जा रहा है। जिसकी जानकारी किसी से शेयर नहीं कि गयी है। कहा जा रहा है कि उसके पास से करीब4 लाख रुपये भी बरामद हुए हैं। लेकिन, इसकी अधिकारी पुष्टि नहीं है।

शराब, लूट हत्या समेत दर्जनों केस दर्ज

घटना के सम्बंध में DSP पूर्वी ने पुष्टि की है। लेकिन, बताया कि पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इसके बाद ही विस्तृत जानकारी दी जाएगी। वह किस हॉस्पिटल में भर्ती है। इसके बारे में भी जानकारी नहीं दी गयी है। पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज चलने की बात बताई गई है। सूत्रों की माने तो सावन की निशानदेही पर दो और आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल कार्रवाई चल रही है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार सावन के खिलाफ दर्जनों शराब, गोलीबारी, लूट और हत्या के केस विभिन्न थाना में दर्ज है। वह सभी फाइल खोलने की कवायद शुरू कर दी गयी है। एक-एक कर सभी कांडों में उसे रिमांड किया जाएगा।

उत्तर बिहार में फैला है सिंडिकेट

पुलिस का कहना है कि वह शराब का बहुत बड़ा धंधेबाज़ बताया जा रहा है। पूरे उत्तर बिहार में उसका सिंडिकेट शराब का धंधा करता है। उस पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने में पुलिस जुटी है। SSP जयंतकांत ने इसके लिए विशेष टीम भी गठित कर दी है। उसके सभी ठिकानों का पता लगाकर कार्रवाई की जा रही है।

0 comments
bottom of page